भीषण हादसा: बस का इंतजार कर रहे थे यात्री, तेज रफ्तार ट्राला ने रौंदा, बच्ची समेत दो की मौत, कई घायल

दिल्ली लखनऊ हाईवे पर थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के सोना कट के पास मंगलवार की सुबह तड़के बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला ने कुचल दिया। हादसे में एक पांच वर्षीय बच्ची व 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि हादसे में छह यात्री घायल हो गए। जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।

सभी यात्री तड़के सीतापुर डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली और नोएडा जा रहे थे और सोना कट के पास उनकी बस खराब हो गई थी। सभी यात्री यहां खड़े होकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे।

हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया था। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना देहात व हाफिजपुर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ट्रोले को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। हादसा की सूचना पर सीओ अनीता चौहान भी मौके पर पहुंची थीं।

मृतकों में नायरा (5) व मीरा (22) निवासी गांव बरगामा जिला सीतापुर शामिल हैं और दोनों बुआ-भतीजी बताई जा रही हैं। जबकि घायलों मृतका मीरा की मां कांति, जयकरण निवासी हसनापुर जिला सीतापुर, अरुणा अवस्थी निवासी चेना जिला सीतापुर, कंचन निवासी सेक्टर-30 नोएडा, दीप्ति व आंशिक निवासी बिसवा जिला सीतापुर शामिल हैं। इनमें से कंचन व कांति की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।

और पढ़े  UP: शादी-समारोह में बांटा 10 किलो सोना, दिवाली पर भी लुटाए गोल्ड गिफ्ट, तब आयकर के रडार पर आया कारोबारी

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि ट्राला चालक हादसे के बाद से फरार है। पुलिस ने ट्रोले को कब्जे में ले लिया है। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    UP- मथुरा में दो दिन चला BJP का महामंथन, मिशन 2027 का तैयार हुआ रोडमैप, जानें क्या रणनीति बनी?

    मथुरा के फरह के परखम में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

    UP- हत्या की, फिर तीन घंटे में महिला की लाश से पांच बार दरिंदगी, कन्नौज में पति-पत्नी के कातिल का कबूलनामा

    यूपी के कन्नौज जिले की गुरसहायगंज में चार नवंबर की रात चौकी के पास बंद पीएचसी परिसर के आवास में रहने वाले दंपती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला…