ऋषिकेश: भद्रकाली के पास भयावह हादसा, ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, झोपड़ी में रह रही महिला पर गिरे डिवाइडर, 2 मौतें

षिकेश भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दर्दनाक हादसे में वाहन चालक एवं एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भयावह था कि ट्रक सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा और ट्रक के साथ सड़क पर लगे दो कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बांयी ओर झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे जिससे उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक की भी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

 

घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

 

मृतक

-चालक फारुख, निवासी बहादरपुर लक्सर हरिद्वार

-कौशल्या पत्नी श्री सुरेश, उम्र 42 वर्ष, निवासी बावाडी शिवपुरी

और पढ़े  उत्तराखंड: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश, 15 अक्तूबर के बाद CM खुद दौरा कर देखेंगे हाल
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…