रालामंडल में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित 3 की मौत

इंदौर के रालामंडल क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौत हो गई। साथ ही कार सवार दो अन्य युवाओं ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

 

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली
जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों दोस्त प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। प्रखर ही कार चला रहा था। मृतकों की पहचान पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, प्रखर कासलीवाल और मनसिन्धु के रूप में हुई है। प्रेरणा की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी। अनुष्का नामक युवती इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है, उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

 

तड़के पां बजे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल इलाके में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता और परिजन मौके पर पहुंचने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री बाला बच्चन भी इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।

ट्रक चालक की तलाश जारी
रालामंडल थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शहर के बाहरी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

और पढ़े  भोपाल: राजधानी में आज निगम परिषद की बैठक, सीएम एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ करेंगे
  • Related Posts

    पति की हत्या में कटी अंगुली बनी सबसे बड़ा सबूत, पत्नी और प्रेमी समेत तीन को उम्रकैद

    मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की बेरहमी से हत्या करने की आरोपित महिला, उसके प्रेमी और सहयोगी को अदालत ने दोषी करार…

    मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन, राज्यपाल से मिले CM

    मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती इस बार प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाई जाएगी। स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को…