जम्मू-कश्मीर में भीषण हादसा,पंजाब रोडवेज की बस सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकराई, 50 यात्री घायल

रिंग रोड पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है जिसमें पंजाब से जम्मू आ रही पंजाब रोडवेज की बस सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। हादसे में लगभग 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि क्रेन की मदद से सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की है।

और पढ़े  एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने...
  • Related Posts

    एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने…

    तबादले के बदले आखिर क्या…। पैसा, पैरवी, पहुंच… यहां तो एसआई महिला को होटल में बुलाने पर ही अड़ गया। विभागीय तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का…

    जम्मू: ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सख्ती से होगा निर्देश पर अमल

    भारतीय रेल में अब यात्रा के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर…