Hong Kong: हांगकांग एयरपोर्ट पर हादसा.., समुद्र में फिसला कार्गो विमान,2 लोगों की मौत

Spread the love

 

चीन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हांगकांग एयरपोर्ट पर सोमवार तड़के एक बड़ा हवाई हादसा हो गया। ये हादसा तब हुआ जब एक कार्गो विमान हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर समुद्र में चला गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि विमान में सवार चार क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि यह बोइंग 747 कार्गो विमान तुर्किय की एसीटी एयरलाइंस द्वारा उड़ाया जा रहा था और दुबई के अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीडब्ल्यूसी) से उड़ान भरकर हांगकांग पहुंचा था। यह विमान एमिरेट्स एयरलाइंस से वेट लीज पर लिया गया था, यानी विमान के साथ पायलट, क्रू, मेंटेनेंस और बीमा भी एसीटी एयरलाइंस ही संभाल रही थी।

समुद्र में डूबा विमान का पिछला हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विमान का पिछला हिस्सा समुद्र में डूब गया, जबकि अगला हिस्सा और कॉकपिट पानी के ऊपर नजर आ रहे हैं। ध्यान रहे कि हादसा सुबह करीब 3:50 बजे हांगकांग एयरपोर्ट के नॉर्थ रनवे पर हुआ, जो अब अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाकी दो रनवे चालू हैं।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हवाई अड्डे की एक ग्राउंड व्हीकल में मौजूद दो लोगों की मौत हुई है। विमान में उस समय कोई माल (कार्गो) नहीं था। हांगकांग के नागरिक उड्डयन विभाग ने कहा है कि वे इस हादसे की जांच में एयरलाइंस और अन्य संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  रमजान- पश्चिम एशिया में तनाव के बीच खाड़ी देशों में ईद कल, विशेष प्रतिबंध लागू
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love