आज CISF के नए मुख्यालय की आधारशिला रखेंगे गृहमंत्री शाह, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा दिल्ली परिसर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नए मुख्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

नया मुख्यालय आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे सीआईएसएफ को एकीकृत कार्यस्थल मिलेगा और बल के प्रशासनिक कामकाज, समन्वय तथा दक्षता में सुधार होगा। सीआईएसएफ की भूमिका लगातार बढ़ रही है और वह हवाई अड्डों, मेट्रो रेल नेटवर्क, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में अहम जिम्मेदारी निभा रहा है।

आधारशिला समारोह में गृह मंत्रालय और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम सुरक्षा बलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और उनकी क्षमताएं बढ़ाने के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

 

1968 में हुई थी सीआईएसएफ की स्थापना 
सीआईएसएफ की स्थापना 1968 में संसद के एक अधिनियम के तहत हुई थी। शुरुआती दौर में इसके पास केवल 3,129 जवान थे, लेकिन आज यह बल बढ़कर करीब 2.20 लाख कर्मियों का हो गया है। इसकी तैनाती देश के लगभग सभी राज्यों में है।

वर्तमान में सीआईएसएफ 361 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा संभाल रहा है, जिनमें 70 हवाई अड्डे भी शामिल हैं। इसके अलावा बल के पास 12 रिजर्व बटालियन हैं, जो किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहती हैं। 

और पढ़े  अध्ययन: पानी साफ करने वाले प्लांट भी नहीं रोक पा रहे फॉरएवर केमिकल्स, एनजीटी सख्त, प्रक्रिया पर सवाल
  • Related Posts

    ‘शीश महल’ जनता के लिए खुला: ‘अरविंद केजरीवाल ने करदाताओं का पैसा इसमें लगाया’, दिल्ली सरकार के मंत्री का आरोप

    दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को जनता के लिए खोल दिया है। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इसका एकमात्र उद्देश्य जनता के पैसे…

    आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक- PM मोदी मंत्रियों के साथ करेंगे मंथन, परिसीमन-महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव

    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज होने वाली है। बता दें कि, संसद के दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाए जाने के प्रस्ताव के बाद सरकार…