पुलिस के आने तक मौके पर ही रही युवती
पीड़ित ने बताया कि आस पास के लोगों ने वहां पहुंचकर उन्हें कार के नीचे से निकाला। इसी दौरान कार की ड्राइविंग सीट से एक लड़की बाहर निकली। जिसने अपना नाम ओशिन गुप्ता बताया। वह वेस्ट पंजाबी बाग की रहने वाली है। घटना की जानकारी मिलते ही अशोक विहार थाने की पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस को एक कार और क्षतिग्रस्त बाइक मिली। वहां कार चलाने वाली युवती भी मौजूद थी।
युवती के पास नहीं लाइसेंस, हुई गिरफ्तार
पूछताछ करने पर पता चला कि युवती के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने घायल सिपाही के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ बिना लाइसेंस तेजी, गफलत व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।









