गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर (गुढ़ियारी) द्वारा फूलों की होली खेल रखा गया होली मिलन-डॉ. विकास पाठक,होली मिलन कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन हुए उपस्थित..

Spread the love

गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर (गुढ़ियारी) द्वारा फूलों की होली खेल रखा गया होली मिलन-डॉ. विकास पाठक,होली मिलन कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन हुए उपस्थित..

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

रायपुर / छत्तीसगढ़ –

गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर (गुढ़ियारी) द्वारा परशुराम भवन में रखा गया होली मिलन का कार्यक्रम।समाज के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने बताया कि समाज के लोगो के साथ वरिष्ठजनों की उपस्थिति में होली मिलन रखा गया ये होली मिलन पूर्णतः फूलों की होली थी।सभी ने एक दूजे को गुलाल से टिका लगाकर होली के पावन पर्व की दिए बधाई।समाज के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. विकास पाठक ने होली मिलन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया कि कोरोना के चलते हम सब त्योहारों को बहुत मिस कर रहे थे चाहकर भी एक दूजे से नही मिल सकते थे।आज हम सबने कोरोना के बाद सब रंगों से सरोबार होकर होली खेली। इस होली के पावन अवसर पर गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर (गुढ़ियारी) द्वारा आज होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया।होली मिलन कार्यक्रम फूलों की होली के साथ किया गया टिके के रूप में हर्बल गुलाल के साथ होली मिलन मनाया गया।सभी ने एक दूजे को होली की बधाई दिए।होली मिलन के कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान का भजन एवं फाग गीतों के साथ शुरू किया गया।सभी ने मिलकर इस होली मिलन कार्यक्रम का आनंद लिया।होली का त्योहार पांच दिनों तक चलता है।रंग पंचमी में भी रंग खेला जाता है।इसी तरह समाज द्वारा आज फूलों की होली खेल शुभकामनाएं दी गई। इस होली मिलन में समाज की महिलाएं,पुरुष वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और पारिवारिक वातावरण में होली मिलन का आनंद लिए।

और पढ़े  रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

Spread the love
  • Related Posts

    रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

    Spread the love

    Spread the love   गोल बाजार थाने के नए प्रभारी स्वराज त्रिपाठी को स्थानीय मीडिया ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी और नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।…


    Spread the love

    जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the love   2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *