होली महोत्सव प्रतियोगिता 2024- सारथी फाउंडेशन ने किया फूलों की होली का आयोजन।

Spread the love

होली महोत्सव प्रतियोगिता 2024- सारथी फाउंडेशन ने किया
फूलों की होली का आयोजन।

सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा आयोजित तृतीय होली महोत्सव प्रतियोगिता एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया जिसमें अनेकों टीमों ने होली गायन वादन एवं स्वांग के माध्यम से संदेशात्मक होली का प्रदर्शन कर लोगों का मन मुग्ध किया। साथ ही प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।और अंत में सभी ने फूलों की होली का भरपूर आनंद भी लिया।
होली प्रतियोगिता महोत्सव का आयोजन मां जगदंबा बैंक्विट हॉल मुखानी रोड में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ। दीप प्रज्वलन मैं जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया,रेनू अधिकारी,हरीश पाठक,नवीन पंत,सुमित्रा प्रसाद,ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया। तत्पश्चात गणेश वंदना की प्रस्तुति चेतना सनवाल द्वारा की गई फिर होली प्रतियोगिता शुरू हुई और एक एक कर टीमों द्वारा अपना प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम टीम द्वारा शिव शक्ति उऊंचापुल,नैनी महिला जागृति संस्थान नैनीताल,गौरा माहेश्वरी सी एम टी,होली राधिका ग्रुप,शिव संगठन पीलिकोठी,महिला होली दल,मधुबन होली,जय इस्ट कृपा होली आदि 11 टीमों ने प्रतिभाग किया।
होली टीमों ने विभिन्न तरह के होली गीतों जैसे आयी गई फाग संभालो चुनरिया…..,बसंत ऋतु हो अलबेली सबको मुबारक होली…..,आयी रे बसंत बाहर सखी मोहे अति मन भाए…..आदि अनेकों होली और स्वांगों के साथ सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया
संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पन्त ने सभी का आभार व्यक्त कर सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी

फूलों की होली
कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली हुई जिसमें सभी लोगों ने जमकर होली मनाई सभी कृष्ण एवं राधा के रास रंग में भाव विभोर होकर नृत्य में डूबे रहे।

और पढ़े  देहरादून- जनता की आवाज से बनेगा कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र: भुवन कापड़ी

संदेश
प्रतियोगिता में टीमों द्वारा सर्वप्रथम पलायन समस्या के प्रति सभी को आगाह किया ,माता पिता की सेवा करने और वृद्ध आश्रम में ना भेजने हेतु अनुरोध किया ,मात्र भाषा के बढ़ावे के प्रति जागरुकता,नशे के प्रति जागरुकता,मोबाइल से होने वाले फायदे एवं नुकसान,स्वस्थ के प्रति जागरुकता,पानी बचाने में लिए भी लोगों को जागरुक किया गया।
*कार्यक्रम का संचालन*
दीक्षा पंत पांडे एवं राजेश पंत द्वारा किए गया
*प्रतियोगिता का परिणाम*
होली महोत्सव प्रतियोगिता में जज महोदय श्रीमती डिम्पल जोशी एवं ब्रजमोहन जोशी द्वारा प्रथम स्थान पर संस्कृति समागम कुसुमखेड़ा दितीय स्थान पर वंदना पंत बीना जोशी की टीम हीरानगर महिला होली दल एवं तृतीय स्थान गौरा माहेश्वरी टीम ने प्राप्त किया।

विशेष
तेजस्वनी भट्ट द्वारा शास्त्रीय नृत्य,भोमिका जोशी द्वारा कथक नृत्य,एवं कोर इंटरनेशनल के बच्चों द्वारा भोलेनाथ की जीवन पर नृत्य नाटिका एवं राधा कृष्ण की होली नृत्य नाटिका को प्रस्तुत किया गया।

ये लोग रहे मौजूद
बेला तोलिया,रेनू अधिकारी,सुरेश भट्ट,अनिल कपूर,पुष्पा भट्ट,हरीश पाठक,मंजू सनवाल,शीला भट्ट,हेमा जोशी,मीना शाही,बबीता टकवाल,रामा जोशी,गीता बेलवाल, वर्षा टंडन,महेंद्र सिंह अधिकारी,प्रकाश हर्बोला,सरोज आनंद जोशी,शोभा बिष्ट,कार्तिक हरबोला, पांडे,हुकुम सिंह कुंवर,विनोद दानी,मुकुल बलूटिया, डी के पंत,मनीष पॉल,पंकज गुंबर,नेत्र बल्लभ जोशी,पिंकी डिमरी,हरीश पांडे,हिमांशु मिश्रा,अरुण सिंह,नवीन शर्मा,प्रतिभा जोशी


Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *