ऐतिहासिक उपलब्धि- केजीएमयू में पहली बार लीवर प्रेशर मापन (HVPG) सफलतापूर्वक किया गया

Spread the love

 

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में हेपेटोलॉजी सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में मेडिसिन विभाग की लिवर एवं पित्त रोग इकाई में पहली बार हेपेटिक वेनस प्रेशर ग्रेडिएंट (HVPG) द्वारा लीवर प्रेशर का प्रत्यक्ष मापन सफलतापूर्वक किया गया।
यह प्रक्रिया डॉ. सुधीर वर्मा के नेतृत्व में उनकी समर्पित टीम द्वारा संपन्न की गई। मुख्य चिकित्सकीय टीम में डॉ. अमित आनंद, प्रो. विवेक कुमार, डॉ. अजय कुमार पाटवा, डॉ. संजीव वर्मा एवं डॉ. उमंग महेश्वरी शामिल थे। नर्सिंग सहयोग नर्सिंग ऑफिसर मनोज गौतम एवं शीतल द्वारा प्रदान किया गया, जबकि नर्सिंग इंचार्ज के रूप में सीमा सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी सहयोग में आकाश वर्मा एवं मुन्ना गुप्ता शामिल थे।
मरीज को अत्यधिक शराब के सेवन से लीवर की खराबी (Alcoholic Hepatitis) के कारण एक्यूट-ऑन-क्रॉनिक लिवर फेल्योर (ACLF) की स्थिति में लिवर एवं पित्त रोग इकाई में भर्ती किया गया था। HVPG मापन में 17 mmHg का मान पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मरीज का लीवर प्रेशर अत्यधिक बढ़ा हुआ था। इस वस्तुनिष्ठ हेमोडायनामिक मूल्यांकन के आधार पर मरीज की दवाओं की खुराक को उपयुक्त रूप से अनुकूलित किया गया।
यह उपलब्धि केजीएमयू के इतिहास में पहली बार है जब लीवर प्रेशर का प्रत्यक्ष मापन किया गया। HVPG मापन की शुरुआत लिवर सिरोसिस के मूल्यांकन एवं प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।
माननीय कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र आतम ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम को बधाई दी और केजीएमयू में उन्नत लिवर सिरोसिस उपचार सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में इस प्रयास की सराहना की।

और पढ़े  Israel-Iran War:- होटल पर गिरी मिसाइल और दहल गया दुबई, खाड़ी देशों में फंसे मेरठ के लोग, परिवार सहमे

Spread the love
  • Related Posts

    UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveहोली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के…


    Spread the love

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love