Hinduja ग्रुप:- हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा का लंदन में हुआ निधन,काफी समय से थे बीमार थे।

Spread the love

Hinduja ग्रुप:- हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा का लंदन में हुआ निधन,काफी समय से थे बीमार थे।

दिग्गज कारोबारी और हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े एसपी हिंदुजा का बुधवार को निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। परिवार के प्रवक्ता ने इसके बारे में जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि हिंदुजा समूह के अध्यक्ष एसपी हिंदुजा ने लंदन में आखिरी सांस ली। वे बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। एसपी हिंदुजा चार हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े थे। इसी साल फरवरी माह में उनकी पत्नी मधु हिंदुजा का निधन हो गया था।
परिवार के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ‘गोपीचंद, प्रकाश, अशोक और पूरे हिंदुजा परिवार को आज हमारे परिवार के संरक्षक और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा के निधन की घोषणा करते हुए भारी दुख हो रहा है। वह परिवार के मेंटर थे। उन्होंने अपने मेजबान देश यूके और अपने देश भारत के बीच मजबूत संबंध बनाने में अपने भाइयों के साथ बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’ वे डिमेंशिया से पीड़ित थे।

हिंदुजा परिवार के पास 14 बिलियन डॉलर की संपत्ति
बता दें कि देश में ट्रक बनाने के कारोबार के अलावा हिंदुजा समूह बैंकिंग, केमिकल्स, पावर, मीडिया और स्वास्थ्य क्षेत्र से भी जुड़ा है। इस समूह की कंपनियों में ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड और इंडसइंड जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, हिंदुआ परिवार के चार भाइयों के पास लगभग 14 बिलियन डॉलर की सामूहिक संपत्ति है।


Spread the love
और पढ़े  देश की जासूसी में कई राज्य के सैन्य ठिकानों की रेकी, 4 देशों से जुड़े तार, आतंकी साजिश का अंदेशा
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *