Himachal- मानसून की बारिश से दुश्वारियां जारी, राज्य के 6 जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से दुश्वारियां लगातार जारी हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की शनिवार शाम 6:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन से राज्य में 103 सड़कें बाधित थीं। वहीं 221 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। सबसे ज्यादा सड़कें कुल्लू व मंडी जिले में बंद हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के छह जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

इन जिलाें के लिए ऑरेंज अलर्ट

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 21 अगस्त तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में ज्यादातर जगहों पर 17 व 18 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। सप्ताह के बाकी दिनों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 17 अगस्त को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी व सिरमाैर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 18 अगस्त को मंडी, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर व ऊना जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। किन्नाैर को छोड़कर अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

 

 

मानसून सीजन में अब तक 183 लोगों को गंवानी पड़ी जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 14 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 183 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 291 लोग घायल हुए हैं। 31 पक्के और 52 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 303 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 14 दुकानों व 260 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। इस अवधि के दाैरान 225 पालतु पशुओं की माैत हो गई। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 97,263.91 लाख रुपये पहुंच गया है।

और पढ़े  किन्नौर कैलाश- पूर्वनी के रास्ते 17 अगस्त से शुरू होगी किन्नौर कैलाश यात्रा

 

कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दाैरान गुलेर में 132.6, एपी कांगड़ा  101.6, नादौन 96.4, स्लापड़  66.9, हमीरपुर  48.5, नंगल बांध 48, धर्मशाला 44.3, शिमला 25.8, ऊना 31.4, मंडी 41.0, देहरागोपीपुर 23.2 व मशोबरा में 23.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


Spread the love
  • Related Posts

    किन्नौर कैलाश- पूर्वनी के रास्ते 17 अगस्त से शुरू होगी किन्नौर कैलाश यात्रा

    Spread the love

    Spread the loveकिन्नौर कैलाश यात्रा दूसरे चरण में पूर्वनी के रास्ते से 17 अगस्त से शुरू होगी। इस रास्ते से यह यात्रा 23 अगस्त तक चलेगी। वहीं, तंगलिंग के रास्ते…


    Spread the love

    Himachal- हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 140 सड़कें बंद, 46 ट्रांसफार्मर ठप, 244 पेयजल योजनाएं प्रभावित

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से दुश्वारियां लगातार बढ़ रही हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) की शुक्रवार सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में…


    Spread the love