हिमाचल: SDM ऊना पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो भी किया रिकॉर्ड 

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान पर जिले की ही एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि एसडीएम से उसे अपने कार्यालय में बुलाया था। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 व 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह एम फार्मा की छात्रा है और राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ी है। कहा कि एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने उसे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और दो-तीन बार अपने कार्यालय बुलाया। आरोप है कि एसडीएम ने 10 अगस्त को कोर्ट रूम से लाैटते समय शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।  पीड़िता ने बताया कि इसके बाद एसडीएम ने उसे 20 अगस्त के विश्राम गृह ऊना बुलाया और फिर से दुष्कर्म किया। साथ ही एसडीएम ने अपने कार्यालय में बनाई आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाई।

पीड़िता के अनुसार  वह वीडियो देखकर स्तब्ध रह गई। पीड़िता का आरोप है कि एसडीएम ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने 28 अगस्त को महिला आयोग में  शिकायत दी।  इसके बाद एसडीएम ने उसे व्हाट्सएप काॅल के माध्यम से धमकाना शुरू कर दिया। एसडीएम की एक गाड़ी ने उसका कई बार पीछा भी किया। अब पीड़िता हिम्मत जुटाने के बाद पुलिस के पास पहुंची।  पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसडीएम ऊना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एसडीएम की तलाश जारी है।

और पढ़े  हिमाचल: कांग्रेस से बागी होकर BJP में शामिल हुए पूर्व विधायकों को HC से बड़ी राहत, पेंशन जारी करने के आदेश

Spread the love
  • Related Posts

    हिमाचल: कांग्रेस से बागी होकर BJP में शामिल हुए पूर्व विधायकों को HC से बड़ी राहत, पेंशन जारी करने के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए 4 पूर्व विधायकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने अयोग्य घोषित किए गए इन…


    Spread the love

    हिमाचल: देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओं को किया रेस्क्यू, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश ऊना जिला मुख्यालय में गुरुवार को पुलिस ने हमीरपुर-ऊना सड़क किनारे एक ढाबे व गेस्ट हाउस में देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया। शहर के…


    Spread the love