हिमाचल प्रदेश: मंत्री विक्रमादित्य सिंह- समय पर होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव समय पर होंगे। प्रदेश के कुछ इलाके अभी भी सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। इन इलाकों को यातायात के लिए बहाल करने के लिए विभागीय मशीनें तैनात हैं, लेकिन अभी भी 100 प्रतिशत गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं।

डलहौजी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान भारी नुकसान हुआ है। सड़कों की बहाली करना, समय पर सड़कें बनाना, ग्रामीण क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ने का कार्य पूरी मजबूती से करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उन्हाेंने कहा कि हिमाचल काे जल्द अध्यक्ष मिलने की संभावना है। सभी नेताओं की ओर से इस बारे में काफी समय से कांग्रेस हाईकमान से चर्चा चली हुई है। वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बेहतरीन कार्य किया है। उनके मार्गदर्शन ने कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का काम किया। संगठन का अपना मूल्य है। निश्चित तौर पर संगठन को मजबूत करना अनिवार्य है।


Spread the love
और पढ़े  हिमाचल- हिमाचल प्रदेश के बेटे और बेटी वायुसेना में बने अफसर, देश सेवा की ली शपथ
  • Related Posts

    हिमाचल: दुष्कर्म मामले में दंपती समेत 3 दोषियों को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    Spread the love

    Spread the love     नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दंपती समेत तीन दोषियों को न्यायालय ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर…


    Spread the love

    हिमाचल- मंडी गागल चैलचौक जंजैहली सड़क चौड़ीकरण को 137.40 करोड़ की मंजूरी..

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में यातायात और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने जा रही है। मंडी गागल चैलचौक जंजैहली एमडीआर सड़क के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने…


    Spread the love