हिमाचल पंचायत चुनाव: पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, आरक्षण रोस्टर 31 मार्च तक जमा कराने के निर्देश

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने जिलों का आरक्षण रोस्टर तैयार कर 31 मार्च तक पंचायतीराज विभाग में जमा कराएं। यह प्रक्रिया चुनावी तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है। उपायुक्तों ने जिलों में पंचायतीराज चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपायुक्तों रोस्टर जारी करने के बाद उसकी प्रतिलिपि पंचायतीराज विभाग को सौंपेंगे। निर्देशों के अनुसार यह कवायद सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप की जा रही है।

 

कोर्ट के निर्देशों के तहत पंचायत चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज 31 मार्च तक राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपना अनिवार्य होगा। दूसरी ओर, नई गठित पंचायतों में मतदाता सूचियों के प्रकाशन की प्रक्रिया भी अप्रैल में पूरी की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होता है, जिससे मतदाताओं को अपने नामों की जांच और आवश्यक सुधार का अवसर मिलता है। सरकार की योजना के अनुसार 31 मई से पहले ही पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव संपन्न कराए जाने हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायतीराज विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

पंचायत के  पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन मामले पर मंगलवार को भी होगी सुनवाई
वहीं हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट पंचायत के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन को लेकर दायर याचिकाओं पर मंगलवार को भी सुनवाई करेगा। याचिकाओं की कोर्ट में सुनवाई के चलते प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव के रोस्टर मंगलवार को जारी नहीं कर पाएंगी। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से अदालत को बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से 13 फरवरी के बाद पुनर्गठित और नवगठित पंचायत के सीमांकन को लेकर दिए गए प्रस्ताव को सहमति दे दी गई है। वहीं राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने दायर 15 याचिकाओं पर स्थिति को स्पष्ट करने के लिए मामले की सुनवाई को मंगलवार के लिए रखने की मांग की, जिसे अदालत में स्वीकार कर दिया।

और पढ़े  हिमाचल- 17 आईएएस, आईएफएस और एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां भेजा 

Spread the love
  • Related Posts

    हिमाचल- 17 आईएएस, आईएफएस और एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां भेजा 

    Spread the love

    Spread the loveसिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने 17 आईएएस, आईएफएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। इसमें आठ आईएएस, एक…


    Spread the love

    Himachal- हिमाचल में बिक रही है हलाल मार्क वाली हरी इलायची, उठ रहे हैं सवाल, प्राधिकरण करेगा जांच

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश के बाजारों में हरी इलायची के पैक पर हलाल का मार्क लगाकर बेचे जा रहे उत्पादों ने व्यापारियों और ग्राहकों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा…


    Spread the love