Himachal-: हिमाचल में फ्लैश फ्लड का हाई अलर्ट, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

Spread the love

गातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बीच हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों के लिए विस्तृत सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों पर लगातार नजर रखें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

एडवाइजरी में लोगों को पहले से इमरजेंसी किट तैयार रखने, महत्वपूर्ण दस्तावेजों को वाटरप्रूफ बैग में सुरक्षित रखने, सुरक्षित ऊंचे स्थानों और वहां तक पहुंचने के मार्गों की पहचान करने तथा पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी गई है। बिजली कटौती या नेटवर्क बाधित होने की स्थिति में मोबाइल की बैटरी बचाने के लिए कॉल की बजाय आवश्यक होने पर एसएमएस का उपयोग करने को कहा गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बहते पानी, उफनते नालों या नदी-नालों को पैदल अथवा वाहन से पार करने का प्रयास जानलेवा साबित हो सकता है।

लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने, प्रशासन के निकासी (इवैकुएशन) आदेशों का पालन करने तथा गिरे हुए बिजली के तारों और क्षतिग्रस्त विद्युत उपकरणों से दूर रहने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला आपदा हेल्पलाइन 1077, राज्य आपदा हेल्पलाइन 1070 तथा आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9459455841 पर संपर्क कर सकते हैं। 

प्रदेश में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए सभी जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से आग्रह है कि वे केवल आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें, नदी-नालों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में 1070 एवं 1077 हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें। – डॉ. पुष्पेंद्र राणा, विशेष सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन)

Spread the love
और पढ़े  हिमाचल : मनालसू नाले में गिरी जिमनी गाड़ी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 3 अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    Himachal- हिमाचल सरकार बाजार से लेगी 700 करोड़ रुपये का नया ऋण, आरबीआई कराएगा ई-नीलामी

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं और योजनाओं के वित्तपोषण के लिए खुले बाजार से 700 करोड़ रुपये का ऋण जुटाने का निर्णय लिया है।…


    Spread the love

    Himachal Cabinet- मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, जल्द हो सकते हैं बड़े बदलाव

    Spread the love

    Spread the love विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और विभागीय फेरबदल की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली…


    Spread the love