सिविल हॉस्पिटल पांगी को बनाया जाएगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पांगी के किसानों से 60 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्राकृतिक खेती के तहत उगाई गई, जौ को खरीदेगा। इसके अलावा पांगी घाटी में 10 लीटर का मिल्क प्लांट, सिविल हॉस्पिटल पांगी को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, जिसमें 6 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी व पांगी घाटी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों खोलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पांगी के साच में तहसील बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार पांगी क्षेत्र में 62 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम कर रही है।
कर्मचारियों को एक जून से मिलेगा डीए की तीन किश्तें
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को एक जून से डीए की 3 फीसदी अतिरिक्त किस्त जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 14 फीसदी डीए कर्मचारियों को जारी किया है। एक जून से 70 से 75 साल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा।
1500-1500 रुपए की तीन किस्त जारी करने की घोषणा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पांगी घाटी की महिलाओं को इंदिरा गांधी सम्मान निधि योजना के तहत 1500-1500 रुपए की तीन किस्त जारी करने की घोषणा की है। महिलाओं को अप्रैल, मई और जून माह की किस्त जल्द खाते में आएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की बाकी पात्र महिलाओं को भी यह सम्मान निधि जल्द मिलेगी।

उन्होंने पांगी घाटी के बेरोजगार युवाओं के लिए 20 बस परमिट जारी करने की घोषणा की है। सरकार डीजल बस खरीद पर 40 फीसदी सब्सिडी प्रदान करेगी। उन्होंने साच को सब तहसील का दर्जा देने का भी ऐलान किया। पांगी डिवीजन को प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती सब डिवीजन बनाने की भी घोषणा की। इसके लिए 5 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।