हिमाचल- मुख्यमंत्री सुक्खू ने पांगी में फहराया तिरंगा, महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने की घोषणा

Spread the love

 

हिमाचल प्रदेश आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने झंडा फहराया, जबकि सभी जिलों में कैबिनेट मंत्रियों ने झंडा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने किलाड़ हेलीपैड में सरकारी विभागों द्वारा लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।  इस दौरान विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

सिविल हॉस्पिटल पांगी को बनाया जाएगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पांगी के किसानों से 60 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्राकृतिक खेती के तहत उगाई गई, जौ को खरीदेगा। इसके अलावा पांगी घाटी में 10 लीटर का मिल्क प्लांट, सिविल हॉस्पिटल पांगी को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, जिसमें 6 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी व पांगी घाटी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों खोलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पांगी के साच में तहसील बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार पांगी क्षेत्र में 62 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम कर रही है।

कर्मचारियों को एक जून से मिलेगा डीए की तीन किश्तें
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को एक जून से डीए की 3 फीसदी अतिरिक्त किस्त जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 14 फीसदी डीए कर्मचारियों को जारी किया है। एक जून से 70 से 75 साल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा।

1500-1500 रुपए की तीन किस्त जारी करने की घोषणा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पांगी घाटी की महिलाओं को इंदिरा गांधी सम्मान निधि योजना के तहत 1500-1500 रुपए की तीन किस्त जारी करने की घोषणा की है। महिलाओं को अप्रैल, मई और जून माह की किस्त जल्द खाते में आएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की बाकी पात्र महिलाओं को भी यह सम्मान निधि जल्द मिलेगी।

और पढ़े  Weather Today: आज हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, शिमला में 5 मंजिला मकान गिरा, रामपुर में फटा बादल

उन्होंने पांगी घाटी के बेरोजगार युवाओं के लिए 20 बस परमिट जारी करने की घोषणा की है। सरकार डीजल बस खरीद पर 40 फीसदी सब्सिडी प्रदान करेगी। उन्होंने साच को सब तहसील का दर्जा देने का भी ऐलान किया। पांगी डिवीजन को प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती सब डिवीजन बनाने की भी घोषणा की। इसके लिए 5 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया ध्वजारोहण
हिमाचल दिवस के अवसर पर सिरमौर के नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल निर्माता की भूमिका को शत-शत प्रणाम किया। आधुनिक हिमाचल की यशोगाथा  का भी वर्णन किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ऐतिहासिक ठोडो मैदान सोलन में  मनाया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम 
सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 78वें जिला स्तरीय हिमाचल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस, होमगार्ड के जवानों एनसीसी कैडेट ने परेड कर सलामी दी। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों और स्कूली बच ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया ध्वजारोहण
हिमाचल दिवस के अवसर पर सिरमौर के नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल निर्माता की भूमिका को शत-शत प्रणाम किया। आधुनिक हिमाचल की यशोगाथा  का भी वर्णन किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

और पढ़े  Himachal Cloud Burst: आधी रात को बरसी आफत..सैलाब सब कुछ बहा ले गया, अब आंसुओं की बाढ़

Spread the love
  • Related Posts

    हिमाचलप्रदेश- Cloud Burst: बादल फटने से हुई तबाही में अब तक 19 लोगों की मौत,56 लोग अभी भी  लापता, 370 को सुरक्षित बचाया

    Spread the love

    Spread the love     हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से हुई तबाही में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। मंडी जिले में लापता लोग 34 से बढ़कर 56…


    Spread the love

    Himachal Cloud Burst: आधी रात को बरसी आफत..सैलाब सब कुछ बहा ले गया, अब आंसुओं की बाढ़

    Spread the love

    Spread the love     हिमाचल में सोमवार की रात को आसमान से आफत बरसी। नींद में सोए लोगों पर कहर इस कद्र बरपा कि देखते ही देखते सैलाब सबकुछ…


    Spread the love

    error: Content is protected !!