हिमाचल: BJP ने 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए, देखें…

भाजपा हिमाचल प्रदेश ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के प्रदेश प्रभारी की भी नियुक्ति की है।

प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ नेताओं और अनुभवी पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके और आगामी अभियानों को मजबूती मिले।

हिमाचल: BJP ने 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए, देखें…
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

संगठनात्मक जिला प्रभारी सह-प्रभारी
चंबा विपिन परमार रमेश राणा
नूरपुर सुरेश चंदेल विनय शर्मा
कांगड़ा विक्रम ठाकुर संजीव शर्मा
देहरा राजेश ठाकुर वंदना योगी
पालमपुर विनोद ठाकुर पंकज जमवाल
लाहौल-स्पीति नितिन कुमार ज्योति कपूर
कुल्लू बिहारी लाल शर्मा प्रियंता शर्मा
मंडी सुरेश भारद्वाज भीम सेन
सुंदरनगर तिलकराज शर्मा कुसुम सदरेट
हमीरपुर अमित ठाकुर प्रियव्रत शर्मा
ऊना शिशु भाई धर्मी विशाल चौहान
बिलासपुर रश्मिधर सूद देशराज शर्मा
सोलन राजपाल सिंह संदीपनी भारद्वाज
सिरमौर डॉ. संजय ठाकुर राकेश डोगरा
महासू डॉ. सिकंदर कुमार आशुतोष वैद्य
शिमला सुमीत शर्मा अजय ठाकुर
किन्नौर अजय राणा विजय परमार

इसके अलावा चेतन बरागटा को पार्टी के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा और नीतियों के अनुरूप पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

और पढ़े  हिमाचल: पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी और सह-प्रभारी संगठन तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आगामी संगठनात्मक अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में इन नेताओं का अनुभव पार्टी के लिए लाभदायक साबित होगा।

  • Related Posts

    हिमाचल: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, करीबी रिश्तेदार समेत पांच के खिलाफ FIR

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 13 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस…

    हिमाचल: कुल्लू-मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पहाड़ों से लेकर ब्यास की लहरों तक रोमांच का ले रहे मजा

    पहाड़ों की ठंडी हवा, हरी-भरी वादियां और ब्यास नदी की उफनती लहरें इन दिनों पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। तीन दिन की छुट्टियों के चलते कुल्लू-मनाली में सैलानियों…