Himachal: 99-9999 – एक स्कूटी के नंबर लेने के लिए लगा दी 1 करोड़ 12 लाख की बोली

Himachal: 99-9999 – एक स्कूटी के नंबर लेने के लिए लगा दी 1 करोड़ 12 लाख की बोली

हिमाचल प्रदेश-

आज कल के लोगों में वाहन का वीआईपी नंबर लेने का इस कद्र जुनून है इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि स्कूटी का नंबर लेने के लिए 1 करोड़ की बोली लगा दी। मामला शिमला जिले के क्षेत्रीय लाइसेंस अथॉरिटी कार्यालय कोटखाई का है। स्कूटी के लिए एचपी 99-9999 नंबर की ऑनलाइन बोली एक करोड़ लगाई गई है। आरएलए कोटखाई में यह नंबर लेने के लिए 1 करोड़ 12 लाख 15 हजार 500 रुपये की बोली लगाकर आवेदन किया गया है। यह नंबर लेने के लिए 26 लोगों ने आवेदन किया है। नंबर लेने का रिजर्व प्राइज 1,000 रुपये रखा गया है।

एचवी 99-0009 नंबर लेने के लिए 10 लोगों ने आवेदन किया है। इसके लिए 21 लाख 67 हजार 500 रुपये बोली लगाई गई है।

और पढ़े  हिमाचल: जगत सिंह नेगी के बयान पर प्रदेश में भाजयुमो का प्रदर्शन, ऊना-मंडी-बिलासपुर से शिमला तक गूंजा विरोध
  • Related Posts

    हिमाचल: जगत सिंह नेगी के बयान पर प्रदेश में भाजयुमो का प्रदर्शन, ऊना-मंडी-बिलासपुर से शिमला तक गूंजा विरोध

    भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधानसभा में राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)…

    हिमाचल: मंडी में सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने पर FIR, दादा ने मां के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

    सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने को लेकर मंडी में विवाद गहरा गया है। मामला अब पुलिस थाने पहुंच गया है, जहां बच्चे के 72 वर्षीय दादा की शिकायत…