खबर हिमाचल से: शिव प्रताप शुक्ला बने हिमाचल के 29वें राज्यपाल,कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना ने दिलाई शपथ ।

Spread the love

खबर हिमाचल से: शिव प्रताप शुक्ला बने हिमाचल के 29वें राज्यपाल,कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना ने दिलाई शपथ ।

शिव प्रताप शुक्ला ने शनिवार को राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। प्रदेश हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शिव प्रताप शुक्ला ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। शपथ लेने से पहले उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ यज्ञ किया। शपथ के बाद प्रदेश की सुक्खू सरकार के साथ समन्वय से कार्य करने की बात कहते शुक्ला ने कहा कि राज्यपाल संविधान का एक उच्च पद है।

शुक्ला संस्कृत भाषा में शपथ लेने वाले प्रदेश के तीसरे राज्यपाल हैं। इनसे पहले विष्णुकांत शास्त्री और आचार्य देवव्रत ने भी संस्कृत भाषा में शपथ ली थी। इस बाबत शुक्ला ने कहा कि मैंने राज्यसभा में भी संस्कृत में शपथ ली थी। संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए प्रदेश में काम करूंगा। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। देवभूमि में देवभाषा में शपथ लेकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के लिए उन्होंने राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया। शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सभी मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  Himachal- हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 140 सड़कें बंद, 46 ट्रांसफार्मर ठप, 244 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- मानसून की बारिश से दुश्वारियां जारी, राज्य के 6 जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से दुश्वारियां लगातार जारी हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की शनिवार शाम 6:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन से राज्य…


    Spread the love

    किन्नौर कैलाश- पूर्वनी के रास्ते 17 अगस्त से शुरू होगी किन्नौर कैलाश यात्रा

    Spread the love

    Spread the loveकिन्नौर कैलाश यात्रा दूसरे चरण में पूर्वनी के रास्ते से 17 अगस्त से शुरू होगी। इस रास्ते से यह यात्रा 23 अगस्त तक चलेगी। वहीं, तंगलिंग के रास्ते…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *