Himachal Pradesh: दिल दहला देने वाली घटना झुग्गी में लगी भीषण आग 4 बच्चे जिंदा जले

Himachal Pradesh: दिल दहला देने वाली घटना झुग्गी में लगी भीषण आग 4 बच्चे जिंदा जले

हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार की देर रात थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में झुग्गी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार बच्चे जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया है। दर्दनाक हादसे में दो भाई और एक बहन समेत चार बच्चों की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के पुलिस थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में एक झुग्गी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार प्रवासी बच्चे जिंदा जल गए। सभी बच्चे झुग्गी में टीवी देख रहे थे। अचानक भड़की आग की सूचना दमकल विभाग को मिली, तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

दर्दनाक घटना में नीतू कुमारी (14) पुत्री रमेश दास भोलू कुमार (7) पुत्र रमेश दास, शिवम कुमार (6) पुत्र रमेश दास निवासी निवासी नंदापट्टी बेनीपुर डाकघर अंटार थाना बेहरा जिला दरभंगा बिहार और सोनू कुमार (17) पुत्र काली दास निवासी पौड़ी डाकराम जिला दरभंगा बिहार की मौके पर जलने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। डीएसपी अम्ब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच की जा रही है।

और पढ़े  हिमाचल: शिमला में अब घर बैठे मिलेंगी प्लंबर, मैकेनिक समेत 41 सेवाएं, अक्तूबर से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • Related Posts

    ऊना वॉकथॉन: CM सुक्खू बोले- चिट्टा बेचने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को चिट्टे के सामने झुकने नहीं देंगे। चिट्टा बेचकर बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह…

    हिमाचल: शिमला में अब घर बैठे मिलेंगी प्लंबर, मैकेनिक समेत 41 सेवाएं, अक्तूबर से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

    राजधानी के शहरवासियों को अब घर बैठे प्लंबर, टैक्सी चालक, ब्यूटीशियन, पेंटर, वेल्डर और मैकेनिक समेत 41 तरह की सेवाएं मिल सकेंगी। नगर निगम शिमला इसके लिए घर द्वार जन…