हेमंत सोरेन: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार,हाईकोर्ट में दायर की रिट याचिका

हेमंत सोरेन: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार,हाईकोर्ट में दायर की रिट याचिका

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को झामुमो नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। अपनी गिरफ्तारी से पहले, सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया और फिर उन्हें यहां ईडी कार्यालय ले जाया गया। सूत्रों ने दावा किया कि 48 वर्षीय सोरेन पूछताछ के दौरान अपने जवाबों में आनाकानी कर रहे थे। इसलिए उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में ले लिया गया।

झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे सोरेन-
हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की
ईडी के समन के खिलाफ हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई कल सुबह 10:30 बजे होगी।

और पढ़े  झारखंड: त्योहारों पर पटाखे चलाने के लिए नए नियम जारी, समय-सीमा तय, दिवाली पर सिर्फ दो घंटे की अनुमति
  • Related Posts

    झारखंड: त्योहारों पर पटाखे चलाने के लिए नए नियम जारी, समय-सीमा तय, दिवाली पर सिर्फ दो घंटे की अनुमति

    झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने धनबाद समेत पूरे राज्य में आगामी त्योहारों के दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय हरित…

    झारखंड: रांची के जैविक उद्यान में गूंजी किलकारी, मोनी ने दिया नन्हे हिप्पोपोटेमस को जन्म, संख्या बढ़कर 11 हुई

    झारखंड की राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में गुरुवार सुबह खुशखबरी सामने आई। उद्यान की मादा हिप्पोपोटेमस मोनी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। नन्हे हिप्पोपोटेमस…