बेबस पति: इंसानियत मर गई सड़क पर, पत्नी का शव बाइक पर बांध कर 50 किमी चला बेबस पति, मदद को नहीं रुकी कोई गाड़ी

 

सिवनी में नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति को सड़क किनारे खड़े होकर मदद मांगनी पड़ी, लेकिन कोई वाहन नहीं रुका। मजबूर होकर उसने पत्नी का शव बाइक की पिछली सीट पर बांधा और 50 किलोमीटर सफर किया।  नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा और उससे भी ज्यादा इंसानियत को शर्मसार करने वाला मंजर देखने को मिला। सड़क किनारे मदद के लिए तड़पते एक व्यक्ति को किसी ने नहीं रोका, मजबूरन उसने अपनी पत्नी का शव बाइक की पिछली सीट पर बांधकर 50 किलोमीटर तक सफर किया।

 

लोणारा से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सिवनी जिले के करनपुर निवासी अमित यादव पत्नी ग्यारसी के साथ नागपुर के लोणारा से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्यारसी सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया।

 

राहगीरों से मांगी मदद, लेकिन…
पत्नी को खून से लथपथ देखकर अमित ने हाथ जोड़कर गुजरते वाहनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं रुका। कई मिनट तक इंतजार के बाद उन्होंने पत्नी के शव को कपड़े से बाइक की पिछली सीट पर बांधा और गांव की ओर निकल पड़े।

50 किलोमीटर बाद पुलिस ने रोका
करीब 50 किलोमीटर आगे पुलिस की नजर पड़ी। यह नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उन्होंने बाइक रोककर शव को नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

और पढ़े  टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

वीडियो वायरल, प्रशासन हरकत में
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। सड़क पर इंसानियत की कमी ने सभी को झकझोर दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

  • Related Posts

    एससीओ समिट 2026- भारत की बात मजबूती से रख PM मोदी बिश्केक से रवाना, 26वें शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा

    एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया। वहीं, सम्मेलन में पीएम मोदी आज दुनिया को…

    बस दुष्कर्म केस: राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- नाकामी पर कब तक डालेंगे पर्दा? दिल्ली-UP पुलिस पर भी उठाए सवाल

    दिल्ली-एनसीआर में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के साथ दिल्ली और उत्तर…