भारी बर्फबारी:- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक गिरी बर्फ ही बर्फ, झूमे पर्यटक, देखें…

Spread the love

त्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तराखंड मसूरी, धनोल्टी, चकराता, औली, गंगोत्री  टिहरी और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हुई। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित, मनाली, नारकंडा, कुफरी, चायल, डलहौजी, कल्पा के साथ रिहायशी इलाकों में बर्फ गिरी, यह यहां इस सीजन की पहली बर्फबारी है। उधर, जम्मू-कश्मीर के रामबन, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, रियासी, उधमपुर और कठुआ जिलों के ऊपरी इलाकों में अब भी बर्फ गिर रही है।

 

शिमला सहित इन पर्यटन स्थलों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी
करीब तीन महीने से सूखे जैसे हालात झेल रहे हिमाचल प्रदेश में आखिरकार आसमान से राहत बरसी है। राज्य में रात से बारिश-बर्फबारी हो रही है। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित, मनाली, नारकंडा, कुफरी, चायल, डलहौजी, कल्पा के साथ रिहायशी इलाकों में यह इस सीजन की पहली बर्फबारी है। शिमला, चंबा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं। शिमला में बर्फीले तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। ताजा बारिश-बर्फबारी से प्रदेश के किसान-बागवानों सहित पर्यटन कारोबारियों व सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज कई इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट है। बर्फबारी से कई इलाकों में सड़कें, बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

 

शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, शहर में यातायात ठप
पहाड़ी की रानी शिमला सहित जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। शिमला समेत कई स्थानों पर बर्फीला तूफान भी चल रहा है।  महीनों के सूखे के बाद हुई इस बर्फबारी से किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिली है। इस दाैरान रिज व मालरोड पर सैलानियों ने जमकर मस्ती की।

और पढ़े  ऋषिकेश- योगनगरी में होगी ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की दो दिवसीय बैठक, 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
Heavy snowfall in mountains Snow fell from Jammu and Kashmir Himachal pradesh to Uttarakhand

जम्मू के ऊंचे इलाकों में हुई भारी बर्फबारी
जम्मू क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई प्रमुख सड़कें बंद कर दी गईं, वहीं पहाड़ी जिलों में एहतियातन स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भी इस मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिसके चलते यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया। वहीं जम्मू शहर समेत मैदानी इलाकों में हुई मध्यम बारिश ने पिछले दो महीनों से जारी लंबे सूखे से लोगों को राहत दी है।

Heavy snowfall in mountains Snow fell from Jammu and Kashmir Himachal pradesh to Uttarakhand

रामबन-डोडा से लेकर पुंछ तक बर्फबारी, पांच इंच से लेकर एक फीट तक जमी बर्फ
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार देर शाम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई, जबकि रातभर मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। अधिकारियों के मुताबिक रामबन, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, रियासी, उधमपुर और कठुआ जिलों के ऊपरी इलाकों में अब भी बर्फ गिर रही है, जहा पांच इंच से लेकर एक फुट से अधिक तक बर्फ जम चुकी है।

Heavy snowfall in mountains Snow fell from Jammu and Kashmir Himachal pradesh to Uttarakhand
उत्तराखंड: ट्रेंडिंग में आज पहाड़ों की रानी मसूरी, बर्फ की पहली चादर के साथ लौटा जादू
उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम ने शुक्रवार सुबह अचानक करवट ले ली। सुबह के शुरुआती घंटों में मसूरी समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली। हल्की बारिश के बाद जैसे ही तापमान गिरा, मसूरी की पहाड़ियां, सड़कें और देवदार के पेड़ बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए। इसी के साथ आज मसूरी  सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं देहरादून और अन्य निचले इलाकों में दिन भर झमाझम बारिश पड़ती रही।
Heavy snowfall in mountains Snow fell from Jammu and Kashmir Himachal pradesh to Uttarakhand
मसूरी से लेकर ऊंचे इलाकों तक बर्फ की सौगात
मसूरी, धनोल्टी, चकराता, औली, गंगोत्री  टिहरी और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। मसूरी के कंपनी गार्डन, कैम्पटी फॉल रोड और मॉल रोड के आसपास बर्फ की परत जमने से नजारा पूरी तरह बदल गया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी इस मौसम का भरपूर आनंद लेते नजर आए।

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love