दिल्ली- निचली अदालत के फैसले के खिलाफ CBI की याचिका पर 9 मार्च को सुनवाई, ट्रायल कोर्ट को भी घेरा

दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राउज एवेन्यू कोर्ट के उस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा कुल 23 आरोपियों को आरोपमुक्त किया था। याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 9 मार्च को सुनवाई होगी।

 

सीबीआई ने अपनी 974 पेज की लंबी याचिका में निचली अदालत के फैसले को चौंकाने वाला और गैरकानूनी करार दिया है। एजेंसी का कहना है कि ट्रायल कोर्ट ने महत्वपूर्ण सबूतों को नजरअंदाज किया और जांच में सामने आए तथ्यों पर सही से विचार नहीं किया। याचिका में दावा किया गया है कि आबकारी नीति में साजिश रचकर कुछ निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का मामला स्पष्ट था, लेकिन निचली अदालत ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

मामला 2021-22 की दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़ा है, जिसे आप सरकार ने लागू किया था, लेकिन भ्रष्टाचार, रिश्वत और कार्टेलाइजेशन के आरोपों के बीच जुलाई 2022 में ही रद्द कर दिया गया था। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि नीति को जानबूझकर इस तरह तैयार किया गया, ताकि शराब कारोबार में कुछ लोगों को एकाधिकार मिले और करोड़ों रुपये की रिश्वत का लेन-देन हुआ।

27 फरवरी 2026 को स्पेशल जज जितेंद्र सिंह की अदालत ने 598 पेज के आदेश में सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया था। अदालत ने कहा था कि सीबीआई का केस पूर्व नियोजित और बनावटी है। केवल बयानों पर केस बनाया गया। अदालत ने जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए थे। सीबीआई की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 9 मार्च को सुनवाई होगी। यह मामला हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की एकल पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है। होली की छुट्टियों के बाद कोर्ट खुलते ही यह सुनवाई होगी।

और पढ़े  रेबीज रोधी टीके का बैच गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी बोली- हमने नहीं बनाए, संदिग्ध शीशियां कहां बनीं?
  • Related Posts

    दिल्ली में नहीं रुक रहा मर्डर का सिलसिला:- लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, CCTV में कैद खौफनाक वारदात

    दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन…

    दिल्ली: 11 साल में 13वीं बार मेट्रो में सफर पर निकले पीएम मोदी, छात्रों और यात्रियों से की बातचीत

    प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली मेट्रो से पहुंचे। मेट्रो में उनके हाथ में कार्ड था। सफर के…