उत्तराखंड हाईकोर्ट:  यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और अन्य की गिरफ्तारी पर रोक, HC ने दिए ये निर्देश

Spread the love

 

त्तराखंड उच्च न्यायालय ने यमुनोत्री (उत्तरकाशी) विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल व बड़कोट नगर पालिका के अध्यक्ष सहित उनके अन्य 148 समर्थकों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी दी है। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार पिछले दिनों, पुलिसकर्मियों की ओर से एक युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, नौगांव ब्लॉक प्रमुख पति अजवीन पंवार और कपिल रावत सहित उनके समर्थकों ने बड़कोट में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया था। इस विरोध प्रदर्शन के कारण हाईवे कई घंटों तक बंद रहा, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
इस प्रकरण पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक संजय डोभाल, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, अजवीन पंवार, कपिल देव रावत और 22 अन्य नामजद व्यक्तियों के साथ करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ 6 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना था कि इन सभी पर सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने और हाईवे जाम करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विधायक व उनके समर्थकों का कहना था कि पुलिस ने उनके एक समर्थक को रात साढ़े 11 बजे उसके घर से उठा लिया। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी सत्तापक्ष के इशारो पर चल रही है।

Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: पुष्पा से अब बने धुरंधर-: सिनेमा के हिट फॉर्मूले से उत्तराखंड की सियासत साध गए रक्षा मंत्री  राजनाथ, दिया संकेत
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love