Uttarakhand: 9 हजार राशन विक्रेताओं को दीपावली से पहले मिल सकता है तोहफा, लाभांश बढ़ोतरी के निर्देश

 

राज्य के नौ हजार सरकारी राशन विक्रेताओं को दीपावली से पहले लाभांश बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य योजना का लाभांश समान रूप से दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

खाद्य आयुक्त चंद्रेश कुमार के मुताबिक प्रदेश के राशन विक्रेताओं की मांग है कि राज्य खाद्य योजना के लाभांश को केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले लाभांश के समान किया जाए। केंद्र सरकार 180 रुपये और राज्य सरकार 50 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दे रही है। खाद्य आयुक्त कार्यालय की ओर से समान रूप से लाभांश के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

जिस पर शासन स्तर से निर्णय होना है। वहीं, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने राज्य खाद्य योजना और राष्ट्रीय खाद्य में शासन विक्रेताओं को मिलने वाले लाभांश को समान रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो राज्य खाद्य योजना में राशन विक्रेताओं को केंद्र के समान 180 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलने लगेगा।

 

इस योजना में मिलता है इतना लाभांश

देहरादून। सरकारी राशन विक्रेताओं को एनएसएफए में केंद्र सरकार 180 रुपये और एसएफवाई योजना में राज्य सरकार राशन में प्रति क्विंटल 50 रुपये लाभांश मिलता है।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: एसआईआर, अंतिम मतदाता सूची पर घमासान, कांग्रेस ने मांगा 13 लाख से अधिक हटाए गए नामों का ब्योरा
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…