हाथरस हादसा: लाशों के लगे ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को आया हार्ट अटैक, और फिर हो गई मौत ।

हाथरस हादसा: लाशों के लगे ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को आया हार्ट अटैक, और फिर हो गई मौत ।

उत्तर प्रदेश के एटा में मेडिकल कॉलेज में लाशों का ढेर देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही को हार्ट अटैक आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह क्यीआरटी अवागढ़ में तैनात था। उसे मेडिकल कॉलेज आपात ड्यूटी पर बुलाया गया। इतनी लाशें देखकर वह बर्दाश्त न कर सका। उसे हार्ट अटैक आ गया। सिपाही मूल रूप से अलीगढ़ जिले के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर का रहने वाला था।

यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ में भोलेबाबा के सत्संग के दौरान पंडाल में भगदड़ मच गई। इसमें करीब 120 लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को इजाल के लिए आसपास के जिलों में भेजा गया है। जहां बड़ी संख्या में लोगों की मौत है गई।

सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। इसके बाद सबसे पहले घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां एक के बाद एक 27 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि कई लोग घायल हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में कुल 120 लोगों की मौत हो चुकी है। जो अलग-अलग जिलों में इलाज के लिए भेजे गए थे।

और पढ़े  आजमगढ़: ऑपरेशन में 8 घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत, हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…