Haryana-Punjab Visit P M Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने किया फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन,और इस राज्य को भी मिलेगी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और अन्य मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद में प्रदेश की जनता को एक बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने 2600 बेड के अमृता अस्पताल का उदघाटन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के लोगों को होमी भाभा कैंसर अस्पताल की सौगात देंगे। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में बने इस अस्पताल के बाद पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे
<strong>Haryana-Punjab Visit P M Modi : प्रधानमंत्री मोदी ने किया फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन,और इस राज्य को भी मिलेगी सौगात</strong>

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में न्यू चंडीगढ़ स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा से लेकर उनका मेहमानवाजी से दिल जीतने में पंजाब सरकार ने पूरी ताकत लगाई हुई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए दो किलोमीटर पहले ही आने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति पर नजर रखने के लिए 85 फुट की ऊंचाई पर स्पेेशल कैमरा लगाया गया है। वहीं पूरा एरिया नो फ्लाइंग जोन घोषित है। केंद्र और पंजाब सरकार की सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाला हुआ है।

और पढ़े  3 बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज की मौत: कोच बोले- उसने अपने फ्लैट में आत्महत्या की, कारण स्पष्ट नहीं
  • Related Posts

    विपक्ष के मार्च पर BJP का पलटवार, कहा- इंडिया ब्लॉक की महारैली फ्लॉप रही,40% जगह खाली थी

    दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रैली में भीड़ जुटाने…

    रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा, हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे

    रामलीला मैदान में आज विपक्षी खेमे के अधिकांश राजनीतिक दल जुटे हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी दलों में कांग्रेस, ममता बनर्जी…