उत्तराखंड: दरोगा पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के आरोपी ने खुद को मारी गोली, मौत

Spread the love

 

रिद्वार में शनिवार को हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के पास हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मार कर फरार हुए आरोपी ने रविवार को घेराबंदी के दौरान देहरादून में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। हरिद्वार से पुलिस टीम भी देहरादून में मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि आरोपी देहरादून के लक्ष्मण चौक के पास अपने एक परिचित अधिवक्ता के यहां ठहरा हुआ था। पुलिस पहुंची तो उसने गाेली चला दी।

बता दें कि शनिवार को हरियाणा के जींद जिले से बदमाश को पकड़ने हरिद्वार आई पुलिस टीम के एक दरोगा को आरोपी ने गोली मार दी थी। गोली दरोगा के पेट और कोहनी में लगी जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल दरोगा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार हरियाणा के जींद जिले के उप निरीक्षक सुरेंद्र अपनी टीम के साथ वहां के एसपी को धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश की तलाश में हरिद्वार पहुंचे थे। पुलिस को बदमाश की लोकेशन रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास मिली थी। दरोगा सुरेंद्र जब बस अड्डे के पास उसकी तलाश कर रहे थे तभी उनकी नजर बदमाश पर पड़ी। जैसे ही दरोगा उसकी तरफ बढ़े आरोपी वहां से भागने लगा। दरोगा सुरेंद्र ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और वे जमीन पर गिर गए। तभी बदमाश ने पिस्तौल निकालकर दरोगा पर गोली चला दी। गोली लगने से सुरेंद्र लहूलुहान हो गए और बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।

और पढ़े  देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

Spread the love
  • Related Posts

    ऋषिकेश AIIMS: युवाओं में भी बढ़ रहा बड़ी आंत का कैंसर, बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान से चपेट में आ रहे

    Spread the love

    Spread the love   बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण अब युवाओं में भी बड़ी आंत का कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। सामान्यत: बड़ी…


    Spread the love

    चमोली: खेतों से चारा ला रही महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, सिर, गर्दन और मुहं नोंच डाला

    Spread the love

    Spread the love   तहसील के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवती गोविंदी ( 26) अपने मायके आई हुई थी…


    Spread the love