हरिद्वार: UKPSC Paper Leak Case- फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, बदल रहा था बार-बार ठिकाने

Spread the love

हरिद्वार: UKPSC Paper Leak Case- फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, बदल रहा था बार-बार ठिकाने

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में फरार चल रहे 25 हजार के आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आठ जनवरी को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में कनखल थाने में 12 जनवरी को आयोग के अनुभाग अधिकारी अतिगोपन अनुभाग संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी ऋतु चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान 14 अभियुक्त व छात्रों के नाम प्रकाश में आए। नामजद व प्रकाश में आए आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी ने बताया कि प्रकाश में आया आरोपी अनिल कुमार उर्फ अनिल ओजस्वी निवासी गाडूवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर बार-बार ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से कुर्की वारंट जारी किए गए थे।

लगातार फरार रहने के कारण आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को कनखल पुलिस ने अपनी तकनीकी टीमों की सहायता से आरोपी अनिल को रावली महदूद ब्रह्मपुरी से गिरफ्तार किया। उसे भ्रष्टाचार कोर्ट देहरादून में पेश किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  हाईवे पर हादसा- फिर काल बना डंपर: भतीजे की शादी से लौट रहे 2 बुजुर्गों को रौंदा, दोनों की मौत
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *