हरिद्वार: दर्दनाक हादसा-  होटल के कमरे में लगी आग, जिंदा जल गया अंदर ठहरा राजस्थान का जेई

Spread the love

 

 

 

रिद्वार में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र में भोला गिरी रोड स्थित एक होटल के कमरे में आग लग गई। इस दौरान अंदर ठहरे युवक की जलने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन तब तक भीतर ठहरा युवक आग की लपटों में घिर चुका था। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया, मगर युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान मोहित (25) पुत्र कैलाश काशनीया निवासी मेड़ता रोड नागौर राजस्थान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहित वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की खबर मिलते ही होटल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- फर्जी दस्तावेजों के सहारे धर्मनगरी में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love