हरिद्वार- फर्जी दस्तावेजों के सहारे धर्मनगरी में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा

 

हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र में फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से बांग्लादेश के असली दस्तावेजों के साथ-साथ कई फर्जी भारतीय पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं। इस मामले में दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करने वाले एक दिव्यांग युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रोशनाबाद पुलिस कार्यालय सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम सत्यापन अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामानंद कॉलेज के पास वैष्णवी एन्क्लेव में एक महिला संदिग्ध हालत में मिली। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान छिपाकर रहने की बात स्वीकार कर ली।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला का असली नाम सहेला बेगम है और वह बांग्लादेश के कुमीला की निवासी है। वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान श्यामदास नामक युवक से हुई थी। उसी के कहने पर वह भारत आई और वीजा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से पहले दिल्ली और फिर हरिद्वार में रह रही थी।

हरिद्वार आने के बाद महिला ने अपने सहयोगी श्यामदास की मदद से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और विवाह प्रमाणपत्र जैसे कई फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए थे। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे रह रही थी।

महिला के कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट, नेशनल आईडी कार्ड समेत कई भारतीय फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है।

और पढ़े  उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: एबीवीपी का दबदबा, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम, इन कॉलेज में जीती एनएसयूआई
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…