हरिद्वार: बाइक मैकेनिक हत्याकांड के खुलासे में देरी पर आक्रोश, बहन ने उठाए सवाल

कोतवाली क्षेत्र के गांव शांतरशाह में बीते 14 सितंबर शाम को दुकान पर बैठे 26 वर्षीय बाइक मिस्त्री हैप्पी की तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के एक सप्ताह बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से नाराज भीम आर्मी जय भीम संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोतवाली का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। संगठन के  प्रदेश अध्यक्ष अंकुश शेरवाल ने कहा कि हैप्पी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद भी पुलिस अभी तक हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
पुलिस के मुताबिक, शांतरशाह निवासी हैप्पी (26) की गांव में बनी मार्केट में बाइक मैकेनिक की दुकान थी। सोमवार करीब सवा सात बजे हैप्पी दुकान पर बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो नकाबपोश लोग कॉलोनी की तरफ से होते हुए दुकान पर पहुंचे और हैप्पी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
करीब दो गोली लगने से हैप्पी वहीं गिर पड़ा। दोनों बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद जंगल की तरफ से भाग निकले। जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। हैप्पी को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी क्राइम निशा यादव, एसएचओ अमरजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मौके से साक्ष्य जुटाए। मौके से पुलिस को खोखे कारतूस बरामद हुए हैं।पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में चेकिंग अभियान शुरू किया, लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
और पढ़े  उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…