हरिद्वार- सांसद त्रिवेंद्र रावत की पुलिस को नसीहत, जमीनों के मामले न पड़े, पुलिसिंग पर दें ध्यान

Spread the love

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने पुलिस को नसीहत दी है कि वह जमीनों के मामलों में न पड़े। इसके बजाए पुलिसिंग पर ध्यान दे तो बेहतर होगा। देहरादून समेत कई शहरों में सामने आए अपराधों पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने चिंता जताते हुए पुलिस को नसीहत दी। कहा कि पुलिस को जमीनों के मामलों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेनी चाहिए। यह राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है।

जमीनों के मामलों पर राजस्व विभाग को फैसला करना चाहिए। अगर पुलिस इस पर बहुत ज्यादा ध्यान देगी तो इसका असर पुलिसिंग पर पड़ेगा। रावत ने ये भी कहा कि उत्तराखंड में हाल की घटनाएं चिंता पैदा करने वाली हैं क्योंकि उत्तराखंड एक शांत राज्य के तौर पर जाना जाता है।

 

राज्य की अच्छी इमेज है लेकिन इस तरह की घटनाएं नकारात्मक छवि बनाती हैं। उत्तराखंड में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भी आते हैं। अगर टूरिस्ट और तीर्थयात्री सुरक्षा की कमी को लेकर चिंता करेंगे तो इससे राज्य को नुकसान होगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- BJP कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे  जेपी नड्डा, CM धामी ने किया स्वागत, चुनाव तैयारी पर मंथन
  • Related Posts

    देहरादून: जनगणना के नाम पर नहीं होगी ठगी, सभी प्रगणकों के पास होगी आईडी, QR कोड स्कैन कर मिलेगी जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में शुरू होने जा रही जनगणना के नाम पर ठगी न हो, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं ये भी स्पष्ट किया गया है…


    Spread the love

    जरूरी खबर- इग्नू में बीएड व नर्सिंग के लिए आवेदन का अंतिम मौका, ये अंतिम तिथि..

    Spread the love

    Spread the loveइंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय  में बीएड कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी है। जबकि पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) और पीजीडीआरपीसी कार्यक्रम के लिए पांच…


    Spread the love