हरिद्वार कुंभ: गंगा सभा ने उठाई मांग- गंगा घाटों और धार्मिक स्थलों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगे रोक

Spread the love

 

कुंभ मेला को गैर हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई गई है। कहा कि इसे हिंदू क्षेत्र घोषित किया जाए। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने सरकार से कुंभ क्षेत्र को हिंदू स्थान घोषित करने की मांग की।

वर्ष 2021 में हुए कुंभ मेले में कोरोना की वजह से जो श्रद्धालु कुंभ स्नान नहीं कर पाए थे। वह 2027 में कुंभ स्नान कर सकेंगे। ऐसा होने से सनातन को बल मिलेगा और व्यापार में भी वृद्धि होगी। नगर पालिका बायलॉज में हरिद्वार नगर पालिका क्षेत्र गैर हिंदू व मद्य, मांस निषेध क्षेत्र घोषित है। सरकार को बायलॉज का पूर्णतः पालन कराना चाहिए, ताकि, तीर्थ की मर्यादा बनी रह सके।

संतों की आई मिली जुली प्रतिक्रिया
वहीं तीर्थ पुरोहित और गंगा सभा की कुंभ मेला क्षेत्र को गैर हिंदुओं के लिए वर्जित किए जाने की मांग पर संतों में मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ संत इस मांग का समर्थन करते हुए नजर आए तो कुछ संतों ने इसे मेला क्षेत्र को देखते हुए अव्यावहारिक बताया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि मेला क्षेत्र को गैर हिंदुओं के लिए वर्जित किया जाना अव्यवहारिक है।

कुछ संतों ने इस मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि जब वेटिकन सिटी में कोई भी गैर ईसाई नहीं रह सकता तो फिर हरिद्वार देश की आध्यात्मिक राजधानी है तो यहां भी इस तरह का प्रावधान किया जाना चाहिए। महामंडलेश्वर ज्योतिर्मयनन्द ने कहा कि हमारा सनातन वैश्व कुटुंभकम की भावना रखता है लेकिन जब हमारे धर्म को साजिश के तहत अपवित्र किया जाता है तो इस तरह की मांग जायज दिखाती है।

और पढ़े  Weather उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों में देरी से आएगी गर्मी, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- बजट सत्र का आज तीसरा दिन, प्रश्नकाल में गरमाएगा सदन, विधेयक होंगे पास, बजट पर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं, मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक…


    Spread the love

    उत्तराखंड- राज्य गठन को हो गए 25 साल अब भी गैरसैंण नहीं पहुंचे मुख्यालय, देहरादून और नैनीताल से चल रहा काम

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में जहां 204 सरकारी विभागों के मुख्यालय हैं, वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराणीसैंण में राज्य गठन के 25 साल बाद भी सरकारी मुख्यालय की स्थापना नहीं हुई।…


    Spread the love