Weather उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों में देरी से आएगी गर्मी, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम

 

 

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भले चटक धूप गर्मी का अहसास करा रही हो लेकिन पर्वतीय इलाकों में अभी गर्मी आई नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 13 मार्च तक पर्वतीय हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी देरी से आएगी।

 

केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में रविवार को प्रदेश के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है। खासकर प्रदेश के 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों का मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में होने वाले बदलाव से तापमान सामान्य होने की संभावना है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से छह डिग्री अधिक 17.8 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।
और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…