हरिद्वार: दोहरे हत्याकांड से दहला हरिद्वार,पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, गुस्साए बेटे ने की मां की हत्या।

हरिद्वार में रविवार को दोहरे हत्याकांड की खबर से सनसनी फैल गई। घटना दोपहर बाद बहादराबाद के मरगूबपुर गांव की है। पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इसके बाद गुस्से में आकर उसके सौतेले बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि इनामुलहक जमील और उसकी पत्नी सितारा के बीच झगड़ा हुआ था। सितारा शनिवार रात ही घर आई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो गुस्से में सितारा ने पति इनामुलहक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
जब यह सब इनामुलहक के बेटे तोहिद को पता लगा तो गुस्से में आकर उसने अपनी सौतेली मां सितारा का गला दबा दिया। जानकारी के अनुसार तोहिद खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

और पढ़े  श्रीनगर: CM धामी ने चाय की दुकान पर लोगों से किया संवाद, मजदूरों का जाना हाल
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…