हरिद्वार- CM धामी की दो टूक: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम होगा लागू, ना मानने वाले मदरसे होंगे बंद

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में सबको शिक्षा के अधिकार के लिए कई वर्षों से संचालित मदरसा बोर्ड भंग करने का निर्णय लिया गया है। जुलाई से राज्य के अंदर जितने भी मदरसे हैं उनमें उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। जिन मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाया जाएगा उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को श्री अखंड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह और युग पुरुष स्वामी परमानन्द गिरि महाराज के संन्यास जयंती समारोह में कही। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है।

आज मां यमुना और मां गंगा के कपाट देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि चारधाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित हो इसके लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। तीर्थयात्रियों के लिए सभी सुविधाएं और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। आने वाले सभी तीर्थयात्रियों का चारों धामों के दर्शन सुगमता से कराना सरकार की प्राथमिकता है।

और पढ़े  जेनी प्रकरण: हरक का तीखा हमला, बोले- अंकिता भंडारी केस से ध्यान भटकाने को भाजपा कर रही षड्यंत्र
  • Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…

    चारधाम यात्रा संपन्न: तीर्थयात्रियों की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 65.55 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

    चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 65.55 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 2023 में 56 लाख…