चारधाम यात्रा- जयकारों संग खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, PM मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

ज से चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। वैदिक मंत्रोचार, धार्मिक अनुष्ठान और जय मां गंगा और यमुना के जयकारों के साथ अक्षय तृतीय के पर्व पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस दिव्य पल के साक्षी बने।

गंगोत्री के कपाट खुलने के समय हजारों तीर्थयात्री मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे। इस दौरान हर-हर गंगे और मां गंगा की जय के जयकारों से पूरा गंगोत्री धाम गूंज उठा। वहीं, तय मुहूर्त पर दोपहर 12.15 पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए । इस दौरान धाम में मौजूद भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा भी की गई।

रविवार को मां गंगा की उत्सव डोली तड़के ही गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए भैरव घाटी से प्रस्थान किया। इससे पहले भैरव घाटी में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद मां गंगा की डोली यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

सीएम धामी ने गंगोत्री में पीएम मोदी के नाम से की पहली पूजा

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं यमुनोत्री धाम में सीडीओ जयभारत सिंह और एसडीएम बृजेश तिवारी ने सीएम धामी के नाम से पहली पूजा की। इस दौरान गंगोत्री धाम में जनपद के विभिन्न गांव से देवडोलियों के साथ ग्रामीण अक्षय तृतीया पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे।

गंगोत्री धाम में मां गंगा की विग्रह डोली पहुंचने के साथ ही हर्षिल घाटी के सुक्की गांव से हर वर्ष की भांति इस बार भी महिलाओं की ओर से बनाए गया कल्यो ग्रामीणों ने धाम में पहुंचाया। ग्रामीण इस कल्यो को गंगोत्री मंदिर समिति को भेंट करते हैं। इसके साथ ही सेना की ओर से गंगोत्री धाम में यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही मेडिकल कैंप लगाकर यात्रियों का स्वास्थ्य चेकअप भी किया। विवेकानंद फाउंडेशन की ओर से भी धाम में यात्रियों के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। साथ ही अक्षय तृतीया पर स्थानीय देवडोलियों के साथ ग्रामीण भारी संख्या में धाम में पहुंचे। वहां पर देवडोलियों के साथ पांडव पश्वाओं और ग्रामीणों ने गंगा स्नान का पुण्य अर्जित किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर कल कांग्रेस का CMआवास कूच, प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी पहुंचीं दून

 

मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि विधिविधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्नाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पहले ही दिन हजार यात्रियों ने गंगोत्री धाम पहुंचकर गंगा जी के दर्शन और पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ अर्जित किया।

  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…