हरिद्वार: बिग न्यूज़- जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे को किया गया जूना अखाड़े से बर्खास्त

Spread the love

 

ल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद अखाड़े से बर्खास्त कर दिया है। पिछले दिनों अल्मोड़ा जेल में कुछ संतों की ओर से  पांडे को दीक्षा देते हुए कई मठों की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।

मामला तूल पकड़ने पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक हरि गिरि महाराज ने जांच कमेटी गठित की थी। अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी को जूना अखाड़े के कुछ संतों ने जेल में सन्यास की दीक्षा दी थी। जिसके बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया था। आननफानन में जूना अखाड़े ने इस मामले में जांच कमेटी का गठन कर इसकी जांच करवाई।

जांच पूरी करने का समय दिया गया था
जूना अखाड़े में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया था। दशहरा तक जांच पूरी करने का समय दिया गया था।

जूना अखाड़ा की जांच पूरी होने के बाद प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को बर्खास्त कर दिया गया है। कहा की जेल में प्रकाश पांडेय को दीक्षा देने वाले संत फर्जी संत थे। सिर्फ दशनामी कुछ संत इसमें शामिल थे। उन्होंने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन को अखाड़े से बाहर कर दिया गया है। संतों की भूमिका के सवाल पर हरिगिरि ने कहा कि मामले फिलहाल पीपी को बाहर किया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं शैलजा, BJP सरकार पर जड़े कई आरोप
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love