हल्द्वानी- महिला का होटल में मिला शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं, किराया न देने पर मकान मालिक खाली करा दिया था कमरा

Spread the love

 

 

ल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के निकट स्थित एक होटल के कमरे में बुधवार सुबह रेखा जुहूवाला (54) का शव बेड पर मिला। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी महिला पुरानी आईटीआई बरेली रोड में किराये पर रहती थीं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण सामने आएगा।

 

पुलिस को बुधवार सुबह डायल 112 के जरिये सूचना मिली कि रोडवेज स्टेशन के पास तिवारी होटल में ठहरी महिला कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना के बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता टीम के साथ होटल पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो बेड पर महिला बेसुध पड़ी थी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

कोतवाल ने बताया कि महिला का नाम रेखा जुहूवाला निवासी हीरा डुंगरी जनपद अल्मोड़ा है। वह पुरानी आईटीआई के निकट किराये के कमरे में अकेले रहती थी। किराया न देने पर मकान मालिक ने कमरा खाली करा दिया था। संभावना है कि इस वजह से वह होटल के कमरे में आई हो। होटल के कमरे से न विषाक्त पदार्थ मिला और ना ही फंदा लगाने के निशान थे। ऐसे में मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- प्रदेश में छत पर सोलर लगाने वालों को झटका, सरप्लस बिजली अब 2 रुपये, किया गया यह बदलाव
  • Related Posts

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love

    देहरादून- होली को लेकर दून पुलिस तैयार, एसएसपी की चेतावनी,; हुड़दंग किया तो रात कटेगी हवालात में

    Spread the love

    Spread the love     होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने…


    Spread the love