हल्द्वानी- महिला का होटल में मिला शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं, किराया न देने पर मकान मालिक खाली करा दिया था कमरा

 

 

हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के निकट स्थित एक होटल के कमरे में बुधवार सुबह रेखा जुहूवाला (54) का शव बेड पर मिला। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी महिला पुरानी आईटीआई बरेली रोड में किराये पर रहती थीं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण सामने आएगा।

 

पुलिस को बुधवार सुबह डायल 112 के जरिये सूचना मिली कि रोडवेज स्टेशन के पास तिवारी होटल में ठहरी महिला कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना के बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता टीम के साथ होटल पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो बेड पर महिला बेसुध पड़ी थी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

कोतवाल ने बताया कि महिला का नाम रेखा जुहूवाला निवासी हीरा डुंगरी जनपद अल्मोड़ा है। वह पुरानी आईटीआई के निकट किराये के कमरे में अकेले रहती थी। किराया न देने पर मकान मालिक ने कमरा खाली करा दिया था। संभावना है कि इस वजह से वह होटल के कमरे में आई हो। होटल के कमरे से न विषाक्त पदार्थ मिला और ना ही फंदा लगाने के निशान थे। ऐसे में मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम- मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, आज इन जिलों में सतर्क रहने की सलाह
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…