हल्द्वानी: पहली बार कुमाऊंनी में सुनी गई PM के मन की बात

Spread the love

 

 उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 126 वें संस्करण को पहली बार कुमाऊंनी में प्रसारित किया। प्रसारण रविवार को रेडियो के साथ विवि के एप के जरिये भी सुना गया। आरजे अनिल नैलवाल ने कुमाऊंनी में रूपांतरित कर इसे प्रसारित किया।

रेडियो निदेशक प्रो. गिरिजा पांडेय ने कहा कि कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के प्रयास से यह संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री के संदेश को सीधे जन-जन तक पहुंचाना महत्वपूर्ण कदम है। कुमाऊंनी में इसे प्रसारित करने का उद्देश्य मातृभाषा व बोली-भाषाओं के प्रति लोगों को सजग करना है। विश्वविद्यालय एक सितंबर से हिंदी पखवाड़े के तहत रेडियो के जरिए हिंदी और क्षेत्रीय बोलियों को बढ़ावा दे रहा है।

Spread the love
और पढ़े  चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love