हल्द्वानी- आज एनयूजे-आई के 51वें स्थापना दिवस पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय तलवार की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय हल्द्वानी में एक आम सभा आयोजित हुई। 

Spread the love

हल्द्वानी- आज एनयूजे-आई के 51वें स्थापना दिवस पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय तलवार की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय हल्द्वानी में एक आम सभा आयोजित हुई। 

सभा में प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सदस्य एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पत्रकारों से सम्बंधित विभिन्न विषयों पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया काउंसिल, मीडिया कमीशन एवं पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन में बढ़ोत्तरी पर चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि आगामी कार्यसमिति की बैठक में इन विषयों पर प्रस्ताव लाते हुए शासन को अवगत कराया जायेगा। सभा में यह भी प्रस्ताव पास हुआ कि गढ़वाल एवं कुमांऊ दोनों मण्डलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष की सहमती पर मण्डल अध्यक्ष द्वारा ही की जा सकेगी। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय तलवार, संरक्षक श्री कैलाश जोशी, श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविंद मलिक, प्रदेश सचिव प्रवीण चोपड़ा, श्री एम हसनैन, कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष श्री दिनेश जोशी, श्री गोपाल जोशी, श्री आशुतोष कोकिला, श्री रमेश चन्द्र जोशी, श्री रिम्पी बिष्ट, श्री विक्की पाठक, श्री कमल जोशी, श्री अनुपम गुप्ता, श्री विजय जोशी, श्री जगमोहन खोलिया, श्री त्रिभुवन बाली सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  पिथोरागढ़- सिक्किम से पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ हुई अंतेष्टि
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *