Haldwani: सेमल प्रकाष्ट का अवैध अभिवहन करने पर 1 ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज।

Spread the love

Haldwani: सेमल प्रकाष्ट का अवैध अभिवहन करने पर 1 ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज।

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी , के दिशा-निर्देशन में वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वन सुरक्षा दल एवं रनसाली रेन्ज द्वारा संयुक्त रूप से प्रभारी वन सुरक्षा दल श्री प्रमोद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम दिनांक 24.06.23 को नानकमत्ता,टुकड़ी, बिछुआ, सुनखरी मोटर मार्ग पर गश्त पर थी, तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई एक ट्रैक्टर ट्राली में नाप भूमि से सेमल प्रकाष्ठ काटकर बिना रवन्ने से लाया जा रहा है, सूचना पर अमल कर टीम द्वारा नानकमत्ता, टुकड़ी, बिछुआ, सुनखरी के पास दबिश दी गई। समय लगभग 12: 37 PM बिना नंबर का ट्रैक्टर ट्राली आता हुआ दिखाई दिया,टीम द्वारा वाहन को जांच हेतु रोकने का इशारा किया, उक्त वाहन के चालक द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को रोड के किनारे खड़ा कर भाग गया। टीम द्वारा वाहन की खाना तलाशी लेने पर ट्रैक्टर में सेमल प्रकाष्ठ लदा पाया गया,वाहन में कोई भी वैध प्रपत्र नहीं पाया गया, वाहन को अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधन द्वारा रनसाली रेंज में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया, अग्रिम विधिक कार्रवाई गतिमान है जो कि भारतीय वन अधिनियम 1927 उत्तरांचल संशोधन 2001 की धारा 41,42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है । टीम में श्री पान सिंह मेंहता,वन दरोगा, निर्मल रावत वन दरोगा , श्री सोनू कुमार वन आरक्षी, श्री नरेंद्र पांडे वन आरक्षी वाहन चालक चंदन सिंह भूपाल सिंह देव वन दरोगा रनसाली रेंज लाल सिंह नेगी वन बीट अधिकारी मोहित सिंह वन बीट अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़े  चारों धाम बर्फ से ढके: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, बदरी-केदार, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *