हल्द्वानी :वन विकास निगम लालकुआं में 6 करोड़ों का घपला, ऑडिट रिपोर्ट में आई गड़बड़ी, दो कर्मचारी सस्पेंड।

Spread the love

हल्द्वानी :वन विकास निगम लालकुआं में 6 करोड़ों का घपला, ऑडिट रिपोर्ट में आई गड़बड़ी, दो कर्मचारी सस्पेंड।

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार।

उत्तराखंड राज्य वन विकास निगम के नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित डिपो नंबर 5 और 4 में आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में 6 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी का मामला सामने आया है.
ऑडिट रिपोर्ट सामने आने के बाद मुख्यालय ने एसआईटी जांच की सुकृति की है. वही गड़बड़ी सामने आने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम ने लालकुआं स्थित वन विकास निगम के डिपो नंबर चार के लेखाकार पद पर तैनात दो लोगों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की है. क्षेत्रीय प्रबंधक बाल विकास निगम महेश चंद्र आर्य ने बताया कि अगस्त 2023 में लालकुआं स्थित डिपो संख्या पांच में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 9 लाख के वित्तीय घपले का प्रकरण सामने आया था जांच में प्रथम दृष्टया नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाकर सरकारी धन का घोटाला किया गया है. इसके बाद उनके द्वारा डिपो नंबर पांच और चार ऑडिट करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया जिसके बाद आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है जहां गड़बड़ी का मामला सामने आया है.
पूर्व में डिपो संख्या पांच में हुई गड़बड़ी के मामले में संलिप्त चार अधिकारियों-कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था. ऐसे में अब आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है जहां डिपो नंबर चार में करीब डेढ़ करोड़ की गड़बड़ी सामने आई है जहाँ लकड़ी की उठान की लौट उठान की प्लांटी सहित वित्तीय अनियमिताएं सामने आई है जहां जिम्मेदार दो कर्मचारियों द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिए जाने पर उनका निलंबन करने की कार्रवाई की गई है इसके अलावा पूरे मामले में एसआईटी से जांच कराई शुरू होने जा रही है.
लालकुआं डिपो संख्या 4 और 5 में राजस्व हानि, अवैध निकासी, गबन और वित्तीय अनियमिताएं प्रकरण में जो भी दोषी कर्मचारी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़े  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग- आयोग ने घोषित की तिथि, पेपर लीक से रद्द हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को होगी

बाइट- महेश चंद्र आर्य क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *