हल्द्वानी:- अपनी ड्यूटी छोड़ चौकी में जुआ खेलते मिले गश्त में भेजे पुलिसकर्मी, SSP ने कर दी बड़ी कार्रवाई

Spread the love

हल्द्वानी:- अपनी ड्यूटी छोड़ चौकी में जुआ खेलते मिले गश्त में भेजे पुलिसकर्मी, SSP ने कर दी बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी में गश्त छोड़कर रात में चौकी में ताश खेलने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। 18 जनवरी की रात करीब सवा 12 बजे एसपी सिटी हरबंस सिंह ने लामाचौड़ पुलिस चौकी में छापा मारा। इस दौरान सड़क पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।
इस पर एसपी सिटी चौकी के अंदर गए तो चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मी ताश खेल रहे थे। एसपी सिटी को देख वे सन्न रह गए। एसपी सिटी ने बताया कि उन्होंने इसकी रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को दी।

एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने व अनुशासनहीनता पर चौकी इंचार्ज सुनील गोस्वामी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, धीरज सुगड़ा व चालक सोबन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- राज्य के हर ब्लॉक में पांच गांव बनेंगे आदर्श गांव, पंचायतीराज मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *