हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया स्मैक तस्कर,कब्जे से 4.5 ग्राम स्मैक बरामद।

Spread the love

श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल के दिशा-निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी सेवन के विरुद्ध अभियान प्रचलित है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के निर्देशन में उप निरीक्षक संजीव राठौड़ चौकी प्रभारी टीपी नगर हल्द्वानी द्वारा चौकी टीपी नगर क्षेत्र अंतर्गत रात्रि गश्त/सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर कैलाश चंद शर्मा, उम्र-39 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय जगदीश चंद्र शर्मा, निवासी-मोती नगर अंबिका धर्मकांटे के पीछे गैस गोदाम रोड थाना मुखानी के कब्जे से कुल 4.5 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त उपरोक्त को उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर संबंधित के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में 408/22 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसे मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।
पुलिस की कड़ी पूछताछ में स्मैक तस्कर द्वारा बताया गया कि वह स्वयं स्मैक पीने का आदी है तथा रात के अंधेरे में स्मैक की पुड़िया किसी अन्य व्यक्ति से खरीद कर लाया है जिसे वह खुद पीने के अलावा दूसरे स्मैकियों को भी बेचने का काम करता है। उक्त स्मैक तस्कर जिस व्यक्ति से स्मैक खरीद कर लाया था उसे भी मुकदमा उपरोक्त में वांछित किया गया है।
*पुलिस टीम में*
1. उप निरीक्षक संजीत राठौड़ चौकी प्रभारी टीपी नगर हल्द्वानी
2. आरक्षी धर्मेंद्र कुमार
3. आरक्षी विनोद यादव


Spread the love
और पढ़े  रिटायरमेंट के बाद अधूरा रह गया गांव बसने का सपना, नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर की हादसे में मौत
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *